March 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

बिना रीडिंग किये उपभोक्ताओं को भेजे गए हजारों के बिल-उपभोक्ता हलाकान

शिकायत मिलने पर कैंप लगाने की बात कर रहा सीएसईबी
कोरबा जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था से लोगों की नाराजगी बनी हुई है।

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा। जिला मुख्यालय के नजदीक गहनिया, खेतार व फुटहामुड़ा में ग्रामीणों को इस बात से सदमा लगा है कि बिना बिजली के ही उन्हें हजारों के बिल दिए गए जिसमें रीडर के साइन नहीं है। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी बिजली से जुड़ी समस्या दूर नहीं की गई। वही सीएसईबी वितरण कंपनी के अधिकारी ने कहा कि मामले का समाधान करने के लिए जल्द ही ग्रामीण क्षेत्र में कैंप लगाएंगे।
        आरोप लगाते हुए जानकारी दी जा रही हैं की कोरबा जिले के पाड़ीमार जोन अंतर्गत आने वाले कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में कई साल तक बिजली की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया और अब लोगों को हजारों रुपए के बिल दे दिए गए। इनमें से कई मामले ऐसे भी हैं जिनमें लोगों के यहां बिजली मीटर है ही नहीं। बिजली वितरण कंपनी के द्वारा कोरबा जिले के गहनिया, फूटामुंडा खेतार गांव के लोगों को पिछले दिनों बिजली का बिल दिया गया जिसके बाद से वे परेशान हैं। ग्राम के लोग बार-बार बिजली के बिल को देखते हैं। इसमें दी गई 70 से 80 हजार रुपए की राशि को देखकर लोगों का पसीना छूट रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की आबादी इन ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करते हैं।
        लोगों की शिकायत है कि वर्ष 2017-18 के आसपास उन्हें बिजली का बिल मिला था और एक आज का दिन है। अब उनके सामने समस्या है कि जिस बिजली का उपयोग किया ही नहीं, उसके बिल की भरपाई कैसे करें। उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने अपने यहां से जुड़ी हुई समस्या के बारे में लिखित शिकायत भी की लेकिन इसे हल करने के लिए किसी भी स्तर पर कार्यवाही नहीं की गई।
        इस मसले को लेकर बिजली वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता पी.एल. सिदार से बातचीत की गई तो उन्होंने इस पर हैरानी जताई कि ऐसा कैसे हो गया। उन्होंने कहा कि अगर लंबे अंतराल के बाद लोगों को बिल दिया गया है तो यह लापरवाही है। अधीक्षण अभियंता ने कहा की मामले की जांच करने के साथ जवाबदेही तय की जाएगी। संबंधित उपभोक्ताओं को किस प्रकार से राहत दी जाए इसके लिए जल्द ही गांव में शिविर लगाया जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.