July 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

शिक्षक ने पार की हर हद: भाजपा पार्षदों से गालीगलौच, शराब के नशे में हंगामा – निलंबन की गाज गिरी

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा/बिलासपुर। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दुरपा, विकासखंड कटघोरा में पदस्थ शिक्षक भानु यादव पर गाज गिर गई है। भाजपा पार्षदों से अभद्रता, चुनावी राजनीति में खुला दखल और शैक्षणिक जिम्मेदारियों में भारी लापरवाही के आरोपों के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई संयुक्त संचालक शिक्षा, बिलासपुर संभाग आर.पी. आदित्य द्वारा की गई है।

शिकायत वार्ड क्रमांक 61, नगर निगम कोरबा की पार्षद श्रीमती भानुमति जायसवाल ने सीधे राज्य के मंत्री श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को भेजी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षक भानु यादव भाजपा पार्षदों के साथ शराब पीते हुए गालीगलौच और हंगामा कर रहे थे। इतना ही नहीं, नगरीय निकाय चुनाव में चुनाव प्रभारी की भूमिका निभाकर शिक्षक ने सरकारी सेवा नियमों को खुलेआम ताक पर रख दिया।

पढ़ाई छोड़ राजनीति का खेल!
आरोपों के अनुसार यादव शाला में नियमित पढ़ाई कराने के बजाय केवल उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर कर गायब रहते थे। इस गंभीर प्रकरण की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कटघोरा को सौंपी गई। जांच में आरोप सही पाए गए और जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ने अनुशंसा पत्र भेजा।

 

कारण बताओ नोटिस भी फेल
श्री यादव को 1 जुलाई 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जिसका जवाब 3 जुलाई को मिला। लेकिन उनका जवाब जांच अधिकारियों को संतोषजनक नहीं लगा।

प्रधान पाठक के बयान भी उलझे
इस मामले में प्रधान पाठक राजेश कुमार साहू के विरोधाभासी बयान भी सामने आए, जिन्हें लेकर अलग से स्पष्टीकरण मांगा गया था। उनके उत्तर और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपों की पुष्टि हुई।

सख्त आदेश जारी
संयुक्त संचालक आर.पी. आदित्य ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 और वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत यादव को निलंबित करने का आदेश जारी किया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कटघोरा तय किया गया है और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.