August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

रामनवमी पर बिलासपुर से 1008 श्रद्धालु जाएंगे श्री रामलला अयोध्या दर्शन यात्रा पर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया आमंत्रण

1 min read

 

रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री से भेंट, अमर अग्रवाल के सानिध्य में यात्रा समिति ने किया आमंत्रित, पुनीत पहल की मुख्यमंत्री ने की सराहना
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**  रायपुर/बिलासपुर।
रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली श्री रामलला अयोध्या दर्शन यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में यात्रा समिति के प्रतिनिधियों ने रायपुर के सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के सरल, सहज और यशस्वी मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से भेंट कर उन्हें इस धार्मिक यात्रा के शुभारंभ के लिए सादर आमंत्रित किया।
इस अवसर पर बिलासपुर के विकास पुरुष और वरिष्ठ नेता Amar Agrawal के सानिध्य में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि रामनवमी के शुभ अवसर पर बिलासपुर से 1008 श्रद्धालु तृतीय वर्ष श्री रामलला अयोध्या दर्शन यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री से हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना करने का आग्रह किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पुनीत और धार्मिक पहल की सराहना करते हुए श्री रामलला अयोध्या दर्शन यात्रा समिति, बिलासपुर को इस कार्य के लिए भूरी-भूरी प्रशंसा दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की यात्राएं समाज में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों को मजबूत करती हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन के लिए प्रेरित करना अत्यंत सराहनीय पहल है।
इस दौरान यात्रा समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को यात्रा की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा लगातार तीसरे वर्ष आयोजित की जा रही है और इसमें बिलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या के दर्शन कराना और समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान समिति के सदस्यों ने विश्वास जताया कि उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से यह यात्रा और भी सफल एवं भव्य बनेगी। वहीं मुख्यमंत्री ने भी श्रद्धालुओं के मंगलमय और सफल यात्रा की कामना करते हुए इस आयोजन को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.