March 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने कहा—पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, अफवाहों से रहें दूर

 

 

किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए जारी किया गया टोल-फ्री नंबर 1800-233-3663, घर-घर तक रसोई गैस की आपूर्ति जारी
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**  रायपुर छत्तीसगढ़ में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच सरकार ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि राज्य में इन सभी आवश्यक ईंधनों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे भ्रामक जानकारी और अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी तरह की घबराहट में अनावश्यक खरीदारी न करें।
सरकार द्वारा जारी जानकारी में बताया गया है कि राज्य के विभिन्न जिलों में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। तेल कंपनियों एवं गैस एजेंसियों के माध्यम से नियमित रूप से आपूर्ति की जा रही है, जिससे आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। साथ ही यह भी बताया गया कि रसोई गैस की सेवा घर-घर तक पहले की तरह निरंतर जारी है।
आम नागरिकों की सुविधा और शिकायतों के समाधान के लिए राज्य सरकार ने टोल-फ्री नंबर 1800-233-3663 जारी किया है। यदि किसी भी क्षेत्र में पेट्रोल, डीजल या रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर समस्या आती है, तो लोग इस नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। संबंधित विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
सरकार ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैल रही भ्रामक खबरों से लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। कई बार अफवाहों के कारण अनावश्यक भीड़ और असुविधा की स्थिति बन जाती है, जबकि वास्तविकता में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता रहती है।
राज्य सरकार और संबंधित विभाग लगातार आपूर्ति व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे अफवाहों से दूर रहें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.