March 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

संच बेलतरा में आचार्य सम्मान कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****//**  कोरबा/बेलतरा।
वन बंधु परिषद् द्वारा संचालित स्वयंसेवी संस्था एकल अभियान के अंतर्गत संच बेलतरा में आचार्य सम्मान कार्यक्रम बड़े ही गरिमामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एकल विद्यालयों में सेवा दे रहे आचार्य बंधु-भगिनियों के समर्पण, सेवा भावना और शिक्षा के प्रति उनके योगदान का सम्मान करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने आचार्यों को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा सुदूर वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि एकल विद्यालय के आचार्य न केवल बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं, बल्कि समाज में संस्कार, राष्ट्रभक्ति और जागरूकता का भी संचार कर रहे हैं। उनके अथक प्रयासों से गांव-गांव में शिक्षा की अलख जग रही है और नई पीढ़ी को बेहतर मार्गदर्शन मिल रहा है।
इस अवसर पर संच समिति के संरक्षक श्री रामकुमार धीवर जी एवं संच समिति सदस्य श्री जमुना प्रसाद कश्यप जी की गरिमामय उपस्थिति रही। दोनों अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि आचार्य समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनके माध्यम से ही गांवों में शिक्षा, संस्कार और सामाजिक चेतना का प्रसार हो रहा है।
कार्यक्रम में SSP स्नेह संपर्क परिवार से श्रीमती ललिता दीदी जी, श्रीमती लक्ष्मी ताम्रकार जी, श्रीमती ज्योति जी, श्रीमती चंद्रकला धीवर जी एवं श्रीमती भगवती धीवर जी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने आचार्य बंधु-भगिनियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज निर्माण में आचार्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके योगदान को सदैव सम्मान मिलना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान आचार्य बंधु-भगिनियों का पुष्पमाला एवं सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों ने आचार्यों को निरंतर समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
इस गरिमामय कार्यक्रम में आचार्य बंधु-भगिनी, वरिष्ठ सेवाव्रती तथा स्थानीय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी के सहयोग, सहभागिता और प्रेरणादायक विचारों के साथ आचार्य सम्मान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.