March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“ट्रंप के पलटने पर कांग्रेस मांगे माफी, सेना और पीएम पर सवाल उठाना देशद्रोही मानसिकता” – भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर ****/  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाक संघर्ष विराम पर मध्यस्थता को लेकर दिए गए पुराने बयान से पीछे हटने पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं से अपने पुराने बयानों पर शर्मिंदा होकर बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है।

देवलाल ठाकुर ने कहा कि जब ट्रंप ने पहले मध्यस्थता की बात कही थी, तब कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना की नीयत व नीतियों पर सवाल खड़े किए थे। लेकिन अब जब ट्रंप खुद अपने बयान से पलट चुके हैं और स्पष्ट किया है कि उन्होंने युद्ध में कोई मध्यस्थता नहीं की, तब कांग्रेस का मौन रहना बताता है कि उनका उद्देश्य केवल राष्ट्र को बदनाम करना है।

कांग्रेस की सोच राष्ट्रविरोधी”
प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता उस समय सवाल कर रहे थे कि भारत की बात माने या अमेरिका की? यह सोच ही कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि कांग्रेस के कुछ नेता भारत के प्रधानमंत्री की बजाय विदेशी नेताओं के बयानों पर भरोसा करते हैं।

पहले भी सेना के शौर्य पर उठाए थे सवाल”
श्री ठाकुर ने याद दिलाया कि कांग्रेस पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक जैसे सैन्य अभियानों पर सबूत मांगकर भारतीय सेना के पराक्रम का अपमान कर चुकी है। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी कांग्रेस के कुछ नेताओं ने बयानबाजी कर देश की सुरक्षा नीति को कमजोर करने की कोशिश की। वहीं जब प्रधानमंत्री मोदी अदमपुर एयरबेस पहुँचे, जिसे पाकिस्तान ने झूठे दावे में तबाह बताया था, तो वह झूठ भी पूरी दुनिया के सामने उजागर हो गया।

कांग्रेस की भाषा पाकिस्तान जैसी”
श्री ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के बयान पाकिस्तान में प्रचारित किए जा रहे हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने इसे “देश विरोधी कृत्य” और “अक्षम्य अपराध” बताया।

उन्होंने कहा कि देश की जनता, विशेषकर छत्तीसगढ़ की जनता, कांग्रेस को इस मानसिकता के लिए कभी माफ नहीं करेगी। देश में जब आम नागरिक सेना के शौर्य और सरकार के कड़े रुख पर गर्व महसूस कर रहे हैं, तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं, तब कांग्रेस के बयान केवल नकारात्मक राजनीति और आंतरिक कुंठा को दर्शाते हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.