रायपुर से उठा ‘बंगाल विजय’ का शंखनाद — भाजपा कार्यालय में सुना गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का लाइव प्रसारण



भाजपा नेताओं और बंगाली समाज के प्रतिनिधियों ने लिया संकल्प, कहा—पश्चिम बंगाल में इस बार खिलेगा कमल और बनेगी भाजपा की सरकार
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** रायपुर भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन का संकल्प लेते हुए शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पश्चिम बंगाल में आयोजित जनसभा का लाइव टेलीकास्ट सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय के ऑडिटोरियम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बंगाली समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल में बदलाव की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि अब वहां की जनता विकास और सुशासन चाहती है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

बंगाल में खिलेगा कमल : अखिलेश सोनी
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तानाशाही सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी है और अब वहां बदलाव का माहौल बन चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोश और समर्पण के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।
सोनी ने विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में कमल खिलेगा और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बंगाली समाज के प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए उनसे अपील की कि वे अपने परिजनों और परिचितों को भाजपा के समर्थन में मतदान करने के लिए प्रेरित करें।
भाजपा कार्यकर्ता और जनता करेगी तानाशाही सरकार की विदाई : मीनल चौबे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि पश्चिम बंगाल में वर्तमान सरकार के कारण विकास कार्य बाधित हुए हैं और राज्य में अराजकता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अब वहां की जनता बदलाव चाहती है और भाजपा कार्यकर्ता तथा बंगाल का जनमानस मिलकर ममता बनर्जी की तानाशाह सरकार की विदाई तय करेगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखा गया है और इसी विश्वास के साथ भाजपा कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल में भी विकास की सरकार स्थापित करने के लिए जुटे हैं।

प्रधानमंत्री की सभा से कार्यकर्ताओं में बढ़ा उत्साह
कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक केदार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा का लाइव प्रसारण देशभर में देखा गया, जिससे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बंगाली समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए, ताकि वे अपने रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर भाजपा के समर्थन में मतदान करने के लिए प्रेरित कर सकें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास, सुशासन और राष्ट्रीय गौरव की नई पहचान बनी है और यही विश्वास भाजपा कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल में जीत के लिए प्रेरित कर रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय, बंगाली समाज के प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में “बंगाल में कमल खिलाने” का संकल्प और उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला।


