March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 : गढ़-उपरोड़ा मंडल में कार्यकर्ताओं को मिला बूथ प्रबंधन का मंत्र, डॉ. विजय राठौर ने ‘मन की बात’ के माध्यम से संगठन की शक्ति समझाई

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के यशस्वी जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी के मार्गदर्शन में चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत रामपुर विधानसभा क्षेत्र के गढ़-उपरोड़ा मंडल में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय सत्र में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने वक्ता के रूप में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए “बूथ प्रबंधन एवं मन की बात” विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

 

 

अपने संबोधन में डॉ. विजय राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत उसका मजबूत बूथ संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ को सशक्त बनाने का संकल्प ले ले, तो पार्टी की जीत सुनिश्चित हो जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाताओं से सतत संपर्क बनाए रखने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
डॉ. राठौर ने प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि देशवासियों के साथ संवाद का एक सशक्त माध्यम है। इसके जरिए प्रधानमंत्री देश की सकारात्मक कहानियों, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे “मन की बात” के संदेशों को समाज तक पहुंचाकर लोगों को प्रेरित करें और राष्ट्रहित के कार्यों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें।

 

 

प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सत्र में भाग लिया तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन, बूथ प्रबंधन की रणनीति और जनसंपर्क के प्रभावी तरीकों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण वर्ग में मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और चुनावी दृष्टि से सक्षम बनाना रहा, ताकि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.