March 15, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कुदमुरा मंडल में भाजपा का मंडल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्यकर्ताओं को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//*कोरबा/रामपुर विधानसभा
रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कुदमुरा मंडल अंतर्गत भारत भवन कुदमुरा में भारतीय जनता पार्टी का मंडल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा डिजिटल माध्यमों के जरिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष बृजलाल राठिया के स्वागत उद्बोधन से हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और समर्पण से मजबूत होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
प्रशिक्षण वर्ग में रेणुका राठिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन और सक्रियता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं बल्कि समाजसेवा की भावना से जुड़ा हुआ व्यक्ति होता है। उन्होंने विशेष रूप से महिला शक्ति की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है और यह भाजपा की बड़ी ताकत है।

 

कार्यक्रम के सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता ननकी राम कंवर ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन राष्ट्र सेवा की भावना से कार्य करता है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत बनाना और संगठन की कार्यप्रणाली से उन्हें बेहतर तरीके से जोड़ना है।
प्रशिक्षण वर्ग के मुख्य वक्ता उदय श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यमों के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया, NaMo App, सरल (Saral) App और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (A.I.) के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म संगठन को मजबूत बनाने का प्रभावी माध्यम बन चुके हैं।
उदय श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को बताया कि NaMo App के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों, योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी सीधे कार्यकर्ताओं तक पहुंचती है, वहीं सरल ऐप के जरिए संगठनात्मक कार्यों को डिजिटल तरीके से व्यवस्थित किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में A.I. तकनीक का उपयोग राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में तेजी से बढ़ेगा, इसलिए कार्यकर्ताओं को समय के साथ तकनीक का उपयोग सीखना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर सरकार की योजनाओं और संगठन की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर प्रचारित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण वर्ग का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.