कुदमुरा मंडल में भाजपा का मंडल प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न, बूथ प्रबंधन पर मुख्य वक्ता सतीश झा ने दिया महत्वपूर्ण मार्गदर्शन



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**कोरबा/रामपुर विधानसभा
रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कुदमुरा मंडल अंतर्गत आयोजित भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से सशक्त बनाना और बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत करना था।
प्रशिक्षण वर्ग के मुख्य वक्ता सतीश झा ने कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट (Booth Management) के विषय में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का मजबूत संगठन है। यदि हर कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत करने का संकल्प ले, तो चुनावी सफलता स्वतः सुनिश्चित हो जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटियों की सक्रियता, मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। सतीश झा ने कहा कि चुनाव के समय ही नहीं बल्कि पूरे समय बूथ स्तर पर सक्रिय रहना ही संगठन की असली शक्ति है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी श्रीवास ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है और सभी को मिलकर पार्टी की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बृजलाल राठिया ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यों की बेहतर समझ मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करता है और इसी के बल पर संगठन लगातार मजबूत होता जा रहा है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रेणुका राठिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जहां कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रशिक्षण देकर उन्हें समाज के बीच प्रभावी भूमिका निभाने के लिए तैयार किया जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

वहीं पूर्व जिला महामंत्री tikeshwar राठिया ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का संगठन बूथ से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक मजबूत और अनुशासित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली को समझकर जनता के बीच सक्रिय रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्थापन में मंडल महामंत्री उमेश्वर सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस प्रशिक्षण वर्ग में मंडल के विभिन्न क्षेत्रों से आए भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला तथा सभी ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


