August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पाली मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह पार्टी से निष्कासित, भाजपा ने लिया कड़ा फैसला

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   रायपुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पाली मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए की गई।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया, जिसकी पुष्टि प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश राम रोहरा द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में की गई। आदेश के अनुसार, रोशन सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी से बाहर कर दिया गया है।

इस निर्णय की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी भेजी गई है। इनमें राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री पवन साय और भाजपा कोरबा जिला अध्यक्ष शामिल हैं।

पाली में हुए घटनाक्रम के बाद पार्टी ने यह त्वरित निर्णय लिया, जिससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा अनुशासनहीनता और पार्टी के मूल्यों के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.