August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पाली मंडल महामंत्री विवेक कौशल भाजपा से निष्कासित, पार्टी ने लिया सख्त फैसला

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा,**** 29 मार्च 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई ने पाली मंडल महामंत्री विवेक कौशल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पाली क्षेत्र में घटी एक घटना में उन पर लगे गंभीर आरोपों के चलते की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष मा. किरण सिंह देव के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया, जिसकी पुष्टि प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी जगदीश राम रोहरा द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में की गई। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विवेक कौशल का निष्कासन तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

वरिष्ठ भाजपा नेताओं को दी गई सूचना

इस निष्कासन आदेश की प्रतिलिपि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेज दी गई है, जिसमें राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय और भाजपा जिला इकाई कोरबा के पदाधिकारी शामिल हैं।

भाजपा का अनुशासन पर कड़ा रुख

भाजपा के इस त्वरित फैसले से स्पष्ट होता है कि पार्टी अनुशासनहीनता और संगठन विरोधी गतिविधियों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। यह निर्णय पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वह अपने मूल्यों और नीतियों से समझौता नहीं करेगी तथा दोषियों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.