August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मन की बात” कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील

1 min read

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/  कुदमुरा, 29 मार्च 2025। भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के सफल आयोजन में भाग लेने की अपील की है।

मंडल अध्यक्ष बृजलाल राठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मार्च 2025 (रविवार) सुबह 11:00 बजे प्रधानमंत्री मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम प्रसारित होगा। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सभी शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर इस कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था करें।

सोशल मीडिया पर साझा करें कार्यक्रम की झलकियाँ

मंडल अध्यक्ष ने आग्रह किया कि बूथ कमेटी के सभी सदस्य कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लें और इसे सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक प्रचारित करें। साथ ही, सरल ऐप पर फोटो अपलोड करने का भी अनुरोध किया गया है ताकि कार्यक्रम की गतिविधियाँ संगठन तक पहुँचे।

नवरात्रि की शुभकामनाओं के साथ अपील

कुदमुरा मंडल की ओर से सभी को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए यह अपील की गई कि अधिक से अधिक कार्यकर्ता “मन की बात” कार्यक्रम को सुनें और जन-जन तक इसकी जानकारी पहुँचाएँ।

भवदीय,
बृजलाल राठिया
अध्यक्ष, कुदमुरा मंडल
भारतीय जनता पार्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.