August 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में अधूरी पुलियाओं के जल्द निर्माण की मांग बढ़ी

1 min read

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कोरबा जिले में वर्षों से अधूरी पड़ी पुलियाओं के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए जिला प्रशासन को तीन अलग-अलग पत्र भेजे हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित करने की मांग की है ताकि स्थानीय नागरिकों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से राहत मिल सके।

मनोज शर्मा ने पत्र में उल्लेख किया कि कटघोरा विकासखंड के बजरंग नाला, जवाली में पुलिया निर्माण कार्य पिछले 7-8 वर्षों से अधूरा पड़ा है और वर्तमान में कार्य पूरी तरह बंद है। पुलिया के अभाव में स्थानीय निवासियों को आवागमन में गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराया जाए।

इसी प्रकार, कटघोरा विकासखंड के मुसरखार-धोबीघाट मुख्य मार्ग पर स्थित पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए, उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान पर शीघ्र नई पुलिया का निर्माण कराया जाए और तब तक के लिए अस्थायी मार्ग की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

तीसरे पत्र में, उन्होंने ग्राम पंचायत राल में खोलार नाला पर पुलिया निर्माण की आवश्यकता को रेखांकित किया। यह पुलिया वर्ष 2023 की बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे आम जनता को आवागमन में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि इस स्थान पर शीघ्र नए पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाए।

मनोज शर्मा ने प्रशासन से अनुरोध किया कि इन सभी स्थानों पर आवश्यक कार्यवाही शीघ्र शुरू की जाए ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.