March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

राम कथा सुनने मात्र से ही पाप का निवारण हो जाता है: मनोज झा

परसाभाठा जर्वे में आयोजित अखंड नवधा रामायण में उमड़ा जनसैलाब

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ करतला विकासखंड के ग्राम परसाभाठा जर्वे में अखंड नवधा रामायण का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष अशोका बाई एवं उपाध्यक्ष मनोज झा पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर उन्होंने भगवान श्रीराम की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर माल्यार्पण किया। ग्रामवासियों ने गर्मजोशी से अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान सुख भाई ने अपने उद्बोधन में प्रभु श्रीराम के आदर्श चरित्र का वर्णन किया। इसके पश्चात उपाध्यक्ष मनोज झा ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान श्रीराम हम सभी के आराध्य हैं, और उनकी कथा के श्रवण मात्र से मानव जीवन के समस्त पापों का निवारण हो जाता है। उन्होंने कहा कि जहां रामकथा होती है, वहां गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम स्वतः हो जाता है। रामकथा के श्रवण से श्रोताओं को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष—चारों पुरुषार्थों की प्राप्ति होती है।

श्री झा ने आगे कहा कि जिसने प्रभु श्रीराम का भजन किया, उसे परमगति प्राप्त हुई। उन्होंने नवधा भक्ति पर विस्तार से चर्चा करते हुए ग्रामवासियों से आपसी सहयोग के साथ विकास की गंगा बहाने का आह्वान किया। उन्होंने रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने के लिए सभी के सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई।

इस धार्मिक आयोजन में जनपद सदस्य लक्ष्मीन बाई कंवर, संजू वैष्णव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। श्रद्धालु भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर रामकथा के अमृतरस में डूबे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.