July 21, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिकों के खातों में अंतरित किए 53.43 करोड़ रुपये

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  रायपुर, ****/: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल कार्यालय में 1,14,902 श्रमिकों के बैंक खातों में 53 करोड़ 43 लाख 74 हजार 915 रुपये डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से अंतरित किए।

श्रम मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार में श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ तेजी से मिल रहा है। श्रम विभाग के तीनों मंडलों—छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, संगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल एवं श्रम कल्याण मंडल—के माध्यम से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप बीते सवा साल में श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 500 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

विभिन्न योजनाओं के तहत वितरित की गई राशि:

दीदी-ई-रिक्शा सहायता योजना: 42 हितग्राहियों को 42 लाख रुपये।

निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए गणवेश एवं पुस्तक-कॉपी सहायता योजना: 41,170 श्रमिकों को 5.52 करोड़ रुपये।

मिनीमाता महतारी जतन योजना: 5,222 श्रमिकों को 10.44 करोड़ रुपये।

मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना: 9,462 श्रमिकों को 1.41 करोड़ रुपये।

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना: 378 हितग्राहियों को 3.82 करोड़ रुपये।

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना: 706 श्रमिकों के बच्चों को 1.26 करोड़ रुपये।

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना: 7,029 श्रमिकों को 14.05 करोड़ रुपये।

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना: 33,506 श्रमिकों के बच्चों को 7.13 करोड़ रुपये।

मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना: 9,224 श्रमिकों को 3.20 करोड़ रुपये।

मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना: 1,546 हितग्राहियों को 3.09 करोड़ रुपये।

मुख्यमंत्री साइकिल सहायता योजना: 5,495 श्रमिकों को 2.38 करोड़ रुपये।

निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना: 4 हितग्राहियों को 1.55 लाख रुपये।

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना: 58 हितग्राहियों को 58 लाख रुपये।

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना: 4 श्रमिकों को 80 हजार रुपये।

मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना: 83 श्रमिकों को 6.55 लाख रुपये।

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना: 23 हितग्राहियों को 34,500 रुपये।

 


हितग्राहियों को चेक वितरण:

कार्यक्रम के दौरान श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कुछ हितग्राहियों को चेक प्रदान किए। इनमें शामिल हैं:

मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना: कुशालपुर रायपुर निवासी मनीष मरकाम और खमतरई निवासी श्रीमती मंग्लीन साहू को 1-1 लाख रुपये।

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना: रायपुर निवासी श्रीमती अनीता नाग और श्रीमती संगीता ढीमर को 20-20 हजार रुपये।

मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना: चंगोरा भाठा निवासी बिहारी लाल देवांगन और भवानी नगर कोटा रायपुर निवासी श्रीमती राही साहू को 20-20 हजार रुपये।

मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना: कुशालपुर निवासी लक्ष्मी सोनकर को 8 हजार रुपये।

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना: शैल सार्वे को 5 हजार रुपये।

इस अवसर पर सचिव सह श्रमायुक्त श्रीमती अलरमेल मंगई डी, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के सचिव श्री गिरिश कुमार रामटेके, अपर श्रमायुक्त श्री एस. एल. जांगड़े और श्रीमती सविता मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ सरकार का यह प्रयास श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्हें और उनके परिवार को वित्तीय सहायता और सुविधाएं मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.