March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

होली का पर्व सामाजिक सौहार्द्र और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करे – किरण सिंह देव

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की होली अपनी अनूठी सांस्कृतिक पहचान रखती है और यह पर्व हमें आपसी भेदभाव भुलाकर प्रेम, सद्भाव और सौहार्द्र का संदेश देता है।

श्री देव ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि भारत की सनातन परंपरा का प्रतीक है, जो सामाजिक समरसता और उल्लास को बढ़ावा देता है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व पूरे प्रदेश के लिए मंगलमय हो और हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और अधिक शक्ति प्रदान करे।

उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियों के नए द्वार खुलें और समाज में भाईचारे की भावना और अधिक मजबूत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.