March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने दी कोरबा वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा *****/, 13 मार्च 2025: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोरबा के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने समस्त कोरबा वासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में रंगों की तरह खुशियां और एकता घोलने का कार्य करता है।

मनोज शर्मा ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे होली को आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं तथा पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए सुरक्षित और स्वच्छ होली खेलें। उन्होंने कहा कि भाजपा सदैव सामाजिक समरसता और विकास के लिए कार्य करती रही है और आगे भी जनसेवा के लिए तत्पर रहेगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी आग्रह किया कि वे जरूरतमंदों की सहायता करें और इस पर्व को सेवा भाव के साथ मनाएं। उन्होंने आशा जताई कि यह होली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.