प्रधानमंत्री आवास ने सीमा सिंह के परिवार को दिया सुरक्षित आशियाना
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना ने वार्ड क्रमांक 32 के पुरी बहार, आदर्श नगर निवासी सीमा सिंह के परिवार की जिंदगी बदल दी है। पहले कच्चे मकान में रहने के दौरान बारिश में छत से पानी टपकने और मिट्टी की दीवारें खराब होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
योजना के तहत आर्थिक सहायता मिलने के बाद सीमा सिंह ने अपने पक्के मकान का निर्माण पूरा कराया। अब उनका परिवार सुरक्षित घर में रह रहा है और बारिश के मौसम में होने वाली परेशानियों से राहत मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना उनके परिवार के लिए सुरक्षित आश्रय के साथ सम्मानजनक जीवन की नई उम्मीद बनी है।
