July 24, 2025

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा में बगावत की गूंज! चार नेता अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से बाहर

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा:****/ भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के चार नेताओं को छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह फैसला उन नेताओं के खिलाफ लिया गया, जिन्होंने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़कर संगठन के नियमों का उल्लंघन किया था।

प्रदेश भाजपा कार्यालय से जारी आदेश संख्या 2609, 2610, 2611 और 2612 के तहत अरविंद भगत, कृष्णा राजपूत, चंद्रकांता राजपूत और मोनिका भगत को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इन सभी नेताओं पर कोरबा जनपद पंचायत चुनाव में बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने का आरोप था।

पार्टी का कड़ा रुख:
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री जगदीश राम रोहड़ा ने यह निष्कासन आदेश जारी किया। आदेश में स्पष्ट किया गया कि पार्टी के अनुशासन को भंग करने वालों के लिए संगठन में कोई जगह नहीं होगी।

भविष्य के लिए संदेश:
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह निर्णय भाजपा में आंतरिक अनुशासन को मजबूत करने और बगावत की संभावनाओं को खत्म करने के लिए लिया गया है। पार्टी ने कड़ा संदेश दिया है कि व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा को संगठन से ऊपर रखने वालों के लिए भाजपा में कोई स्थान नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.