March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मुख्यमंत्री निवास में सजी रंगों की महफिल: श्रीमती कौशल्या देवी साय का जन्मोत्सव और होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/     मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में भव्य जन्मोत्सव एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर रंगों, फूलों और संगीत से सजे इस उत्सव में हर्षोल्लास का अनोखा संगम देखने को मिला

कार्यक्रम में मौजूद सभी बहनों ने फूलों की होली खेलकर और मंगलगीत गाकर श्रीमती कौशल्या देवी साय को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर श्रीमती साय ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा, “जैसे होली के रंग आपस में मिलकर प्रेम का संदेश देते हैं, वैसे ही हमें भी समाज में प्रेम, सौहार्द्र और समर्पण का रंग बिखेरना चाहिए।”

महिला मोर्चा की बहनों ने फूलों से रची होली

प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के नेतृत्व में महिला मोर्चा की बहनों ने पारंपरिक अंदाज में फूलों की होली खेली। इस दौरान भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक नृत्यों से माहौल भक्तिमय हो गया और पूरा मुख्यमंत्री निवास बरसाना की भव्यता से सराबोर नजर आया।

महिला शक्ति का संगम: वरिष्ठ नेत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर प्रदेश की कई प्रमुख महिला नेत्रियाँ उपस्थित रहीं, जिनमें प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, उपाध्यक्ष ममता साहू, सुषमा खलखो, शीतल नायक, रायपुर महापौर मीनल चौबे, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, प्रदेश महामंत्री विभा अवस्थी, माया बेलचंदन, वरिष्ठ नेत्री विभा राव, सरला केसरिया, किरण मरकाम, सहकोषाध्यक्ष संध्या तिवारी, कार्यालय मंत्री मिनी पांडे, मीडिया प्रभारी किरण बघेल और सोशल मीडिया प्रभारी कृतिका जैन सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारीगण मौजूद थीं।

संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत संगम

इस आयोजन में महिलाओं ने संगीत, भक्ति और उल्लास के साथ जन्मोत्सव और होली का पर्व मनाया। पारंपरिक फूलों की होली और भजन-कीर्तन ने इस कार्यक्रम को स्नेह और सौहार्द्र से भर दिया

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित यह भव्य उत्सव संस्कृति, परंपरा और महिला शक्ति के संगम का एक अनूठा उदाहरण बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.