June 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

दंतेवाड़ा में स्व. बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धांजलि अर्पण

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल दंतेवाड़ा।****/ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद स्व. बलिराम कश्यप की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा कार्यालय, चितालंका में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष, दंतेवाड़ा जय भंसाली ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि स्व. बलिराम कश्यप का संपूर्ण जीवन बस्तर के विकास और आदिवासी समाज के उत्थान को समर्पित था। वे न केवल एक कुशल जनप्रतिनिधि थे, बल्कि बस्तर के जन-जन के हृदय में बसे जननायक थे। उनकी दृढ़ निष्ठा, ईमानदारी और अपार जनसमर्थन ने उन्हें एक प्रभावशाली नेता के रूप में स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि बलिराम कश्यप जी की नेतृत्व क्षमता और संघर्षशीलता ने बस्तर को नई दिशा दी। क्षेत्र के विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

इस श्रद्धांजलि सभा में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.