June 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में सजेगा ब्रज की होली का रंग, जेसीआई कोरबा सेंट्रल करेगा ‘रंगोत्सव’ का भव्य आयोजन

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा।****/ होली के पावन अवसर पर जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा एक अनूठा और भव्य आयोजन “रंगोत्सव: ब्रज की होली… राधा-कृष्ण के संग” आयोजित किया जा रहा है। यह रंगारंग उत्सव 13 मार्च, गुरुवार शाम 7:30 बजे से पुराना बस स्टैंड, कोरबा में होगा।

जेसीआई कोरबा सेंट्रल के सचिव, जेसी सी.ए. अंकित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन भक्तिमय रंगों और संगीतमय प्रस्तुतियों से सजा होगा, जिसमें श्रद्धालु फूलों एवं गुलाल से होली खेलकर ब्रज की पावन होली का दिव्य आनंद उठा सकेंगे।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ होंगी:

  • फूलों एवं गुलाल से होली का अद्भुत अनुभव
  • राधा-कृष्ण की भक्ति रस में डूबी प्रस्तुतियाँ
  • संगीत, नृत्य और भक्ति का अनुपम संगम

जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने समस्त नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित हों और “रंगोत्सव: ब्रज की होली… राधा-कृष्ण के संग” को यादगार बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.