June 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सुकमा में भव्य सामूहिक विवाह समारोह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव व मंत्री केदार कश्यप ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा रायपुर ****/। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सुकमा जिले में भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए श्री देव ने कहा कि यह योजना समाज में बेटियों को सम्मान और सहायता प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संकल्पित है और उन्हें सशक्त बनाने हेतु हरसंभव प्रयास कर रही है।

 

वन मंत्री केदार कश्यप ने भी इस अवसर पर नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों को एक सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर करने में मदद कर रही है।

 

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मंगल कुंजाम, पूर्व विधायक सोयम मुक्का, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी बत्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जयमणी मंडावी, नगर पंचायत अध्यक्ष भगत कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष तामो मरकाम सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान क्षेत्रीय सरस मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन को भव्यता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.