June 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि

  त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/   महान योद्धा, शौर्य, साहस और वीरता की प्रतिमूर्ति छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इस वीर योद्धा का जीवन संपूर्ण भारतवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

स्वदेश, स्वधर्म और स्वराज्य की रक्षा हेतु समर्पित उनकी धर्मनिष्ठ जीवन यात्रा सदैव देशभक्तों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। माँ भारती के इस वीर सपूत ने अपने अदम्य साहस से भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखा।

आज के दिन हम सभी उनके बलिदान को स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और संकल्प लेते हैं कि उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर देश व धर्म की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहेंगे। जय भवानी! जय शिवाजी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.