जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने किया जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****/ कोरबा। जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज झा ने जिला पंचायत कोरबा के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह और उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने तिलक लगाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनाकर उनका सम्मान किया तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से राजेंद्र पांडे गजेंद्र मानसर, मयूर पारिक युवराज चंद्र, संजू वैष्णव समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। इस स्वागत समारोह के दौरान संगठन की एकजुटता और क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा भी की गई।
जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने अपने संबोधन में नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कोरबा जिला विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

