June 22, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भूपेश बघेल सौम्या चौरसिया पर चुप क्यों? भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव का सवाल

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/ रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश के संविधान और न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों पर हमला करके कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि उसने कुछ गलत किया है, इसीलिए वह हिंसा तक पर उतर आई है।

संजय श्रीवास्तव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी पूर्व उपसचिव सौम्या चौरसिया के मामले में पूरी तरह चुप हैं। सौम्या चौरसिया पिछले दो साल से जेल में हैं, लेकिन भूपेश बघेल ने इस पर कभी एक शब्द भी नहीं बोला।

उन्होंने आगे कहा कि जब पत्रकार सौम्या चौरसिया से जुड़े सवाल पूछते हैं, तो कांग्रेस के नेता पत्रकारों को घेरकर मारपीट करने की कोशिश करते हैं। श्रीवास्तव ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर भूपेश बघेल में हिम्मत है, तो सौम्या चौरसिया पर खुलकर बयान दें और फिर बड़ी-बड़ी बातें करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.