May 21, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा प्रत्याशी के विरोध में काम करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, प्रदेश स्तरीय समिति करेगी जांच: मनोज शर्मा

 त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा।****/ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि नगर निगम कोरबा के सभापति चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरोध में कार्य करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी अनुशासनहीनता को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी, और इस संबंध में प्रदेश स्तरीय समिति द्वारा जांच की जाएगी

मनोज शर्मा ने कहा कि भाजपा अनुशासन और संगठनात्मक एकता में विश्वास रखती है। जो भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी पार्टी लाइन से हटकर कार्य करेगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के हित में एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठा और अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है

नगर निगम कोरबा के सभापति चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि संगठन ने इस मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों पर जल्द ही आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.