March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कटघोरा जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार, नगर विकास का लिया संकल्प

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा कटघोरा, 7 मार्च 2025। जनपद पंचायत कटघोरा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष झुलबाई गोविंद सिंह कंवर, उपाध्यक्ष ममता दामोदर राठौर सहित 15 जनपद सदस्यों ने आज जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने नगर के समग्र विकास का संकल्प लिया और जनसुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।

कार्यभार ग्रहण समारोह जनपद पंचायत कटघोरा के सभागार में आयोजित हुआ, जहां मुख्य कार्यपालन अधिकारी यशपाल सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कराया और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।

जनपद सदस्यों में शामिल:
श्रद्धा रामप्रसाद कोराम, शारदालता यादव, संगीता कंवर, भागवत साहू, श्रवण कुमार तंवर, कमला देवी, कमल बेलदार, बिंदिया अनूप मरावी, बसंत कुमार कंवर, भैयाराम, नेहा तंवर, मीनू दिग्विजय सिंह, फूलचंद कश्यप, सूर्य भवन, और अमृतलाल कंवर।

नगर विकास का लिया संकल्प

कार्यभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष झुलबाई गोविंद सिंह कंवर ने कहा, “अब हम सभी जनप्रतिनिधियों की यह जिम्मेदारी है कि नगर के विकास कार्यों को धरातल पर उतारें। नगरवासियों के सुझाव और मार्गदर्शन हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे। हमें विश्वास है कि सभी जनप्रतिनिधि अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि उनका प्रमुख उद्देश्य कटघोरा को एक विकसित और आदर्श नगर के रूप में स्थापित करना है। इसके लिए अधोसंरचना निर्माण, जनसुविधाओं का विस्तार और विभिन्न विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी

इस अवसर पर मंच पर गोविंद सिंह कंवर, जिला मंत्री संजय शर्मा, मंडल महामंत्री राजेंद्र टंडन, मंडल कोषाध्यक्ष अजय धनोंदिया, पूर्व पार्षद देवेंद्र देवांगन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत के अधिकारी और कर्मचारीगण भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन खगेश कुमार निर्मलकर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.