शिक्षा में बस्तर की बड़ी उपलब्धि: नीति आयोग से 3 करोड़ का पुरस्कार




त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा राहुल दंतेवाड़ा।****/ वन मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने नीति आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले को आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत शिक्षा क्षेत्र में ₹3 करोड़ के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने बस्तरवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार जिले में शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर में तकनीक-संचालित और दूरदर्शी पहल के माध्यम से शिक्षा को समावेशी और प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “विष्णुदेव साय के सुशासन में यह सुनिश्चित किया गया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे तक, हर जगह पहुँचे।”

बस्तर में अभिनव शिक्षा पहल शुरू
वन मंत्री ने बताया कि जिले में अभिनव शिक्षा पहलों के माध्यम से सीखने को अधिक आकर्षक और प्रभावी बनाया गया है। इन पहलों में डिजिटल नवाचार और समुदाय-संचालित कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिससे छात्रों की शिक्षा संसाधनों तक पहुँच आसान हुई और कक्षाएँ अधिक संवादात्मक बनीं।
उन्होंने प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि बस्तर में समावेशी, सशक्त और प्रौद्योगिकी-संचालित शिक्षा प्रणाली की दिशा में कार्य जारी रखा जाए। उन्होंने इस उपलब्धि को आकांक्षी जिलों के लिए एक उदाहरण बताते हुए कहा कि यह दिखाता है कि रणनीतिक हस्तक्षेप और डिजिटल नवाचार किस तरह सार्थक बदलाव ला सकते हैं।


