May 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का कटघोरा में भव्य स्वागत, अधिवक्ताओं ने फूलमालाओं से किया सम्मानित

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***/  कटघोरा (कोरबा): भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू के कोरबा प्रवास के दौरान कटघोरा में अधिवक्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद दूसरी बार कोरबा पहुंचे तोखन साहू का कटघोरा छिरा स्थित व्यवहार न्यायालय के सामने फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ।

कटघोरा अधिवक्ता संघ ने इस अवसर पर न केवल मंत्री का सम्मान किया, बल्कि अधिवक्ताओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। अधिवक्ताओं ने बैठक व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं को लेकर अपनी मांगों से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री साहू ने सभी विषयों पर गंभीरता से विचार करने और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

स्वागत समारोह में कटघोरा अधिवक्ता संघ के सैकड़ों सदस्य एवं अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ केंद्रीय मंत्री का अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.