केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का SECL गेस्ट हाउस में भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा: ****/ केंद्रीय मंत्री श्री तोखन साहू के SECL गेस्ट हाउस आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, मनोज मिश्रा, युवराज चंद्रा पंकज सोनी, परवीन रत्नपारखी, श्री नूतन राजवाड़े, श्री संजय सिंह, श्री चंदन सिंह, श्री शक्ति दास, श्री सुभाषिश भट्टाचार्य सहित भाजपा के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मंत्री तोखन साहू के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गेस्ट हाउस परिसर भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश और जयघोष से गूंज उठा। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने तोखन साहू का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए भाजपा की संगठनात्मक मजबूती और आगामी विकास योजनाओं पर चर्चा की।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने मंत्री तोखन साहू के आगमन को नगर के लिए सौभाग्य बताया और उनसे शहरी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। वहीं, श्री प्रवीण रत्नपारखी, श्री नूतन राजवाड़े, श्री संजय सिंह, श्री चंदन सिंह, श्री शक्ति दास, श्री सुभाषिश भट्टाचार्य समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और संगठन की मजबूती के लिए संकल्प दोहराया।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए पार्टी को और मजबूत बनाने की दिशा में काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है और भाजपा की ताकत उसकी नीतियों और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम में है।
SECL गेस्ट हाउस में आयोजित यह स्वागत समारोह भाजपा कार्यकर्ताओं के जोश और समर्पण का प्रतीक बन गया। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री तोखन साहू के साथ संगठन की आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया और उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।



