करतला जनपद पंचायत में भव्य शपथ ग्रहण समारोह, जबरदस्त भीड़ के बीच नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा करतला: जनपद पंचायत करतला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोका बाई कंवर, उपाध्यक्ष मनोज झा एवं अन्य सदस्यों ने आज समरसता भवन में भव्य समारोह के बीच शपथ ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में जनसमूह उमड़ा, जिससे माहौल उल्लासपूर्ण हो गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहनिस देवांगन ने जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समस्त सदस्यों को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष कोरबा डॉ. पवन कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, गजेंद्र मानसर, राजेंद्र राठिया, कमलेश राय, मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, मयूर पारीक, नटवर शर्मा, आकाश सक्सेना, प्रवीण उपाध्याय, कृष्णा राय, मालिकराम राजवाड़े, चतुर कश्यप, तुलसी रात्रे, संजु वैष्णव एवं बबीता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में उपस्थित गणमान्यजनों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी और उनसे क्षेत्र के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई। जनपद अध्यक्ष अशोका बाई कंवर एवं उपाध्यक्ष मनोज झा ने जनता के विश्वास पर खरा उतरने और क्षेत्र की उन्नति के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया।
इस शपथ ग्रहण समारोह में भारी भीड़ उमड़ी, जिससे माहौल भव्य और ऐतिहासिक बन गया। जनता में उत्साह और उम्मीदें साफ झलक रही थीं।



