March 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

करतला जनपद पंचायत में नव निर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, विकास कार्यों को गति देने का संकल्प

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा करतला:****/ जनपद पंचायत करतला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने आज समरसता भवन में शपथ ग्रहण किया। जनपद अध्यक्ष अशोका बाई कंवर और उपाध्यक्ष मनोज झा सहित सभी सदस्यों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी मोहनिस देवांगन द्वारा शपथ दिलाई गई।

शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष कोरबा डॉ. पवन कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गजेंद्र मानसर, राजेंद्र राठिया, कमलेश राय, मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, मयूर पारीक, नटवर शर्मा, आकाश सक्सेना, प्रवीण उपाध्याय, कृष्णा राय, मालिकराम राजवाड़े, चतुर कश्यप, तुलसी रात्रे और संजु वैष्णव भी शामिल हुए।

समारोह के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को गति देने और क्षेत्र की जनता की सेवा में तत्पर रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.