उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से कोरबा को मिली सौगात, सड़कों, पुलों और जल आवर्धन योजनाओं की मिली स्वीकृति



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा:****/ जिले में विकास कार्यों को नई गति देने के लिए उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से राज्य सरकार के बजट में कोरबा को सौगातों की बौछार मिली है। 150 से अधिक सड़क परियोजनाएं, गौरव पथ, अंडरब्रिज, बायपास सड़क, सिंचाई परियोजनाएं और नगर विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों को मंजूरी दी गई है।
महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं स्वीकृत
3 मार्च को राज्य के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट में कोरबा जिले के लिए कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। इनमें प्रमुख रूप से—
✅ गोपालपुर से कटघोरा फोरलेन सड़क
✅ कटघोरा से दीपका फोरलेन सड़क
✅ चोटिया से चिरमिरी तक फोरलेन सड़क
✅ मेजर ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक 2 लेन सड़क
✅ बजरंग चौक से परसाभाठा चौक बालको रिंग रोड 4 लेन सड़क
✅ रेलवे स्टेशन कोरबा से गौमाता चौक तक बायपास मार्ग
✅ एसपी ऑफिस से रजगामार बीटी रोड
✅ नॉनबिर्रा-रामपुर-बेहरचवा 27 किमी सड़क उन्नयन कार्य
चार प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज निर्माण
✅ संजय नगर रेलवे क्रॉसिंग (निर्माण कार्य प्रारंभ)
✅ कोरबा-गेवरा रेल लाइन के बालपुर रेलवे क्रॉसिंग
✅ कोरबा-गेवरा रेल लाइन के मड़वारानी रेलवे क्रॉसिंग
✅ कोरबा-गेवरा रेल लाइन के पताडी रेलवे क्रॉसिंग
शहर के नालों और जल निकासी व्यवस्था में सुधार
✅ पोड़िबहार चर्च से हनुमान मंदिर तक 2 करोड़ की लागत से आरसीसी नाला
✅ वार्ड क्रमांक 30 दादर रोड से मानिकपुर मुक्तिधाम तक 2 करोड़ की लागत से नाला निर्माण
✅ मेनन शॉप से जिला अस्पताल के सामने 2 करोड़ की लागत से आरसीसी नाला
✅ दर्री जोन पीएमवाय साइट से लाटा तालाब तक 2 करोड़ की लागत से आरसीसी नाला
17 पुलों के निर्माण की स्वीकृति
✅ हसदेव नदी पर रपटा कम लो लेवल पुल
✅ बालको-उरगा रिंग रोड पर ढेगूरनाला पर उच्च स्तरीय पुल
✅ बेलाकछर से रोगबहरी मार्ग पर सारबहरा नाला पर पुल
✅ बड़गांव नवापारा मार्ग पर चोरनई नदी में उच्च स्तरीय पुल
कोरबा में 2.8 किमी लंबा गौरव पथ बनेगा
✅ सीएसईबी चौक से जैन चौक – तानसेन चौक से कोसाबाड़ी चौक तक गौरव पथ
बांकीमोंगरा जल आवर्धन योजना को 8.20 करोड़ की स्वीकृति
✅ शहर में जल संकट को दूर करने के लिए बड़ा फैसला
प्रमुख शासकीय कार्यालयों का होगा उन्नयन
✅ रजगामार चौकी और दर्री CSP कार्यालय का उन्नयन
✅ राजपत्रित ट्रांजिट और अराजपत्रित ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण
✅ कोरबा तहसील भवन को मॉडल तहसील के रूप में विकसित किया जाएगा
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से जिले को लगातार मिल रही सौगातें
उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा के विकास कार्यों के लिए बजट में विशेष स्वीकृतियां दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से पिछले एक साल में 400 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति मिली थी, जिनमें से कई पूर्ण हो चुके हैं, कुछ निर्माणाधीन हैं और कुछ कार्य टेंडर प्रक्रिया में हैं।
कोरबा में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
इस बजट में मिली सौगातों से कोरबा जिले में सड़क, पुल, जल आपूर्ति और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। राज्य सरकार के इस फैसले से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास की नई लहर दौड़ने वाली है।



