March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 त्रिनेत्र टाइम्स दतेवाड़ा  राहुल ****/   भाजपा जिलाध्यक्ष दंतेवाड़ा व विधायक चैतराम अटामी ने कहा की संसद से लेकर विधानसभाओं तक कांग्रेसी एक संगठित गिरोह जैसा बर्ताव जार रहे हैं। जहां संसद परिसर में कांग्रेस ने चुने हुए सम्मानित जनप्रतिनिधियों से धक्का-मुक्की और हिंसा की, वहां छत्तीसगढ़ में भी इनकी गुंडागर्दी चरम पर है।

श्री अटामी ने कहा की केवल सवाल पूछने के कारण कांग्रेस के विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इशारे पर पत्रकार के साथ जैसी झूमाझटकी की है, उसकी जितनी निंदा की जाये वह कम है। बिल्कुल ऐसा लग रहा था मानो कांग्रेस वहां पत्रकार साथी की लिंचिंग करना चाहते हो।

श्री अटामी ने कहा की छत्तीसगढ़ की जनता को ठग कर सत्ता में बैठने वालों को जनता ने उखाड़ फेका और अब यदि कोई पत्रकार सवाल कर दे तो सामने जवाब देते है बदतमीज़ी कर रहे हो …
संविधान और उसके द्वारा मिले वाक् अभिव्यक्ति के अधिकार की हत्यारी है कांग्रेस। पूर्व मुख्यमंत्री के उकसावे पर कांग्रेस विधायकों के अशोभनीय व्यवहार की जितनी निंदा की जाये उतनी कम है।

विधायक चैतराम अटामी ने कांग्रेस के द्वारा हाल ही में किये गये कुकर्मो का उदाहरण देते हुए कहा की लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बुजुर्ग सांसदों से धक्का मुक्की, छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस विधायकों द्वारा पत्रकार से धक्का मुक्की,कांग्रेस विधायक उत्तरी जांगड़े का बयान कलेक्टर ऑफिस जाकर तोड़ फोड़ करे,सूरजपुर में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष द्वारा 11 साल की बच्ची और उसकी मां का बेरहमी से कत्ल,पूज्य संत शिरोमणि कबीर मुनि साहेब के परिवार के साथ कांग्रेस नेता द्वारा मारपीट का मामला , बलोदबाजार SP कार्यालय और कलेक्टर ऑफिस अग्नि कांड में कई दिनों से कांग्रेस विधायक का जेल के अंदर होना और जमानत नहीं।
हिंसा के इन सभी मामलों में कांग्रेस के हाथ से सब कुछ स्पष्ट है कुछ समझना बाकी नहीं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.