पुण्यतिथि पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भावभीनी श्रद्धांजलि— उतरता बूथ 250 में पुष्पार्पण, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प






त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//** कोरबा भारतीय जनसंघ के प्रखर चिंतक और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उतरता क्षेत्र के बूथ क्रमांक 250 में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए समाजसेवा और राष्ट्रनिर्माण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कटघोरा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भैया प्रेमचंद पटेल जी, मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल जी, पूर्व जिला मंत्री नरेश टंडन जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश थारवानी जी, शिवलाल यादव जी, मन्नू राठौर जी, बाकीमोगरा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा जी तथा युवा मोर्चा मंत्री निखिल राठौर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्रवादी चिंतन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आज के सामाजिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का “एकात्म मानववाद” का दर्शन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करता है। उनका सादा जीवन, उच्च विचार और राष्ट्रप्रेम आज के कार्यकर्ताओं व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों ने यह संकल्प लिया कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों— सेवा, समर्पण, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक समरसता— को अपने दैनिक जीवन में उतारकर समाज के सर्वांगीण विकास में योगदान देंगे।





