March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 त्रिनेत्र टाइम राहुल दंतेवाड़ा ****/ भाजपा द्वारा दंतेवाड़ा जिले के 07 मंडलो के अध्यक्षों की घोषणा विगत 02 दिवस पूर्व पूर्ण हुई | दंतेवाड़ा मंडल के अध्यक्ष जय भंसाली बनाये गये इससे पूर्व श्रवण कड़ती एवं जयदयाल नागेश भाजपा दंतेवाड़ा के मंडल अध्यक्ष के दायित्व पर कार्यरत रह कर संगठन के कार्यो का विस्तार कर चुके है | नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जय भंसाली ने भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी से मुलाकात कर प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया | विधायक चैतराम अटामी ने भी जय भंसाली को मिठाई खिलाकर नविन दायित्व की बधाई देते हुए विश्वास जताया की उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा और आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव में दंतेवाड़ा मंडल अंतर्गत पार्टी को प्रचंड जीत मिलेगी |

 

भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष दंतेवाड़ा जय भंसाली ने कहा की मुझ पर विश्वास करके भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा मुझे दंतेवाड़ा मंडल अध्यक्ष का दायित्व देने के लिए शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश,संभाग एवं जिला संगठन नेतृत्व के साथ ही प्रदेश एवं विधानसभा के जनप्रतिनिधिगण और मेरे मार्गदर्शक, क्षेत्र वासी , नगर वासी , पत्रकार साथी , सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गण , मेरे इष्ट मित्र गण सहित क्षेत्र के वरिष्ठ सम्मानित देव तुल्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथियों का हृदय से आभार प्रकट करता हूं साथ ही में आश्वस्त करता हूं की मुझे मिले इस सम्मानित नवीन दायित्व एवं संगठन ने मुझपर जो विश्वास जताया है उसे इमानदारी एवं जिम्मेदारी से पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगा |

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.