February 12, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


* गंभीरता से प्रशासन का फरमान नहीं लेने का आरोप
त्रिनेत्र टाइम्स  कोरबा ***/ जिले के 9 पंचायतों के वसूली से संबंधित 10 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इसमें संबंधित सरपंच सचिवों से 23,54,000 रुपए जमा करने के लिए कहा गया है। यह स्थिति तब है जब जिला प्रशासन की ओर से सरपंच-सचिवों को कई बार फरमान जारी किया गया कि जिन कार्यों के लिए राशि प्रदान की गई है। उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। लेकिन सरपंच-सचिवों ने प्रशासन के फरमान को गंभीरता से नहीं लिया और न ही इस राशि को वापस करने में रूचि दिखाई।
तब प्रशासन की ओर से संबंधित सरपंच-सचिवों को कई बार जनपद पंचायतों के जरिए नोटिस जारी किया गया और कार्य पूरा करने के लिए दबाव डाला गया लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।समय पर कार्य शुरू नहीं होने से गांव में विकास कार्यों को झटका लग रहा है। वहीं सरपंच-सचिव इस राशि का उपयोग अपने निजी स्वार्थों के लिए कर रहे हैं। मामला सामने आने के बाद अनुविभागीय स्तर पर वसूली की कार्यवाही शुरू हुई है। कार्य चालू नहीं करने या उसे बीच में ही रोकने के सबसे ज्यादा मामले विकासखंड कटघोरा क्षेत्र से सामने आये है। इस विकासखंड के 9 ग्राम पंचायतों में 10 प्रकरण सामने आए हैं जिसमें तत्कालीन सरपंच-सचिवों पर लगभग 23 लाख 54 हजार रुपए का कार्य नहीं किये जाने का आरोप लगा हैं, जबकि सरपंच सचिवों ने उक्त राशि प्रशासन से विकास कार्यों के लिए प्राप्त की थी। इसमें भी सबसे ज्यादा मामले जिला खनिज न्यास मद से जुड़े हैं।
जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि जिन ग्राम पंचायतों में खनिज न्यास मद से कार्य स्वीकृत किए गए थे उसमें ग्राम तेलसरा, नवापारा, रंजना, डोंगरी, जवाली, कोलिहामुड़ा, कसईपाली, मौहाडीह और सलोरा आदि शामिल हैं। बताया जा रहा हैं की इन ग्राम पंचायतों में पूर्व सरपंचों के अलावा कुछ वर्तमान सरपंचों से भी वसूली प्रस्तावित है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.