February 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


त्रिनेत्र टाईम्स कोरबा क्षेत्र के सरायपाली खुली खदान मे एक निजी ठेका कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी पर मनमानी तरीके से गैरकानूनी एवं अवैधानिक कार्य को अंजाम दिए जाने का आरोप लगाया जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार इनको विभागीय पर्यवेक्षकों द्वारा हिदायत देने पर उनको भी धमकाया जा रहा है।
इस संबंध मे आरोप लगाते हुए एटक के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष दीपेश मिश्रा ने कहा कि आए दिन आउटसोर्सिंग कंपनियों के ठेकेदारों के नुमाइंदों के द्वारा खदानों मे खान अधिनियम मे उल्लेखित प्रावधानों के विपरीत कार्य निष्पादन किया जाता है। वहीं विभागीय पर्यवेक्षकों के मना करने पर ये ठेका कंपनी के अधिकारी उन्हें धमकी देने लगते हैं, उन्होंने आगे कहा कि श्रम संगठन श्रमिकों के हितैषी है और हम चाहते है की श्रमिकों के जो भी अधिकार उन्हें मिले है उनसे न छीना जाए।
दीपेश मिश्रा ने आगे कहा कि एसईसीएल के तहत कोरबा एरिया को वित्तीय वर्ष 24-25 के लिए जो उत्पादन लक्ष्य दिया गया है वो पूरा कर सके उसके लिए एटक सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार है, परंतु संगठन प्रबंधन से अपील करती है कि श्रमिकों के हितों की उपेक्षा न करे उन्होंने अंत मे कहा कि 14 मई को सरायपाली परियोजना मे अपने कार्य निष्पादन के दौरान कृष्ण कुमार तिवारी के साथ निजी ठेका कंपनी के अधिकारी ने जो बदसलूकी की है उसके लिये उन पर सख्त कार्यवाही की जाए।
इस संबंध मे लिखित शिकायत उप क्षेत्रीय प्रबंधक सरायपाली से की गयी हैं। एटक संगठन ने कोरबा क्षेत्र महाप्रबंधक को भी ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वालो में धरमा राव, कमर बक्श, राजू श्रीवास्तव, एस.के. प्रसाद, सुबोध सागर, उज्जवल बनर्जी, रामलाल साहू, रामरतन यादव, संजय सिंह, प्रमोद धर दीवान, राजेश दुबे, रंजन राम, मुकुंद चौहान, लतेल, शमी अहमद, कृष्ण कुमार तिवारी, बिदेशी, श्रीरभ सिंह, भूपेंद्र कुमार, विनोद राणे, दीपेश मिश्रा, सुनील राठौर, नरेंद्र राठौर, लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.