March 31, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

त्रिनेत्र टाईम्स कोरबा जिले के कटघोरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली थाना के अंतर्गत स्थित डूमरकछार चौक के पास दिशा सूचक बोर्ड को गलत लगाया गया है। तीर का निशान उल्टी दिशा बताता है। इस कारण राहगीर, यात्रियों को परेशानी होती है। दरअसल यहां एक दिशा सूचक बोर्ड लगा हुआ है, जिसमें पोटापानी की ओर जाने के लिए लगी तीर का निशान दीपका क्षेत्र की ओर बता रहा हैं।
इसके साथ पतरापाली के लिए तीर का निशान सामने की ओर बताता है जो सही है। इन मार्ग के लिए बताने वाला तीर का निशान सही दिशा नही बता रहा है, बल्कि तीर का निशान उल्टी दिशा में ले जा रहा है। पोटापानी जाने के लिए लगी इस बोर्ड दीपका की तरफ इशारा करके बताया गया है। यहां तीर का निशान उल्टी दिशा की ओर जाने के लिए बताता है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.