कोरबा एसईसीएल उपभोक्ताओं को कोयले के तेज और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की सुविधा प्रदान करने प्रतिबद्ध : मुकेश चौधरी
1 min read




* योजना पर कार्य किया जा रहा तेजी से
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया के अधीन संचालित एसईसीएल बिलासपुर की कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा प्रोजेक्ट कोल इंडिया के निदेशक (विपणन) मुकेश चौधरी ने कोल इंडिया की सहायक कंपनी एसईसीएल के गेवरा और कुसमुंडा क्षेत्रों का दौरा कर उनकी कोयला खनन और प्रेषण गतिविधियों का निरीक्षण किया।
गेवरा में मुकेश चौधरी ने निर्माणाधीन फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी (एफएमसी) परियोजना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया की इस परियोजना का प्रमुख उद्देश्य एसईसीएल उपभोक्ताओं को कोयले के तेज और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की सुविधा प्रदान करना है। जिसे लिये वह प्रतिबद्ध हैं।
कोल इंडिया ने विशेष रूप से वित्त वर्ष 2028-29 तक 61 एफएमसी परियोजनाओं को चालू करने की योजना बनाई गयी है। ये परियोजनाएं पारंपरिक सड़क परिवहन की जगह सामूहिक रूप से 939.5 मिलियन टन कोयले की मशीनीकृत लोडिंग को सक्षम बनाएंगी।
इस अवसर पर एस.के. मोहंती, महाप्रबंधक, गेवरा क्षेत्र, संजय मिश्रा, महाप्रबंधक, कुसमुंडा क्षेत्र, सी.बी. सिंह, जीएम (विपणन एवं बिक्री), और एसईसीएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मुकेश चौधरी के दौरे के दौरान उनके साथ थे।


