कोरबा कोयलांचल प्रेस क्लब दीपका की हुई प्रथम बैठक
1 min read




* संगठन को मजबूत बनाए रखने बनाई रणनीति
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के दीपका में कोयलांचल प्रेस क्लब की समान्य सभा की प्रथम बैठक हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे और आने वाले समय में क्लब के क्षेत्रीय इकाई गठित करने को लेकर सुझाव भी दिए। बैठक में प्रेस क्लब संगठन को सुचारू रूप से चलाने एवं इसे मजबूत बनाए रखने के लिए उपस्थित पत्रकारों ने रणनीति बनाई। सभी एक मत होकर पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने अपनी सहमति जताई।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुशील तिवारी, शाजी थॉमस, रामकुमार कंवर, उत्तम दुबे, नितेश शर्मा, विशाल अग्रवाल, सुजीत सिंह, जिशान खान, गजेंद्र सिंह राजपूत, गोयल कंवर, नरेंद्र लहरे, विष्णु प्रसाद द्विवेदी, सद्दाम हुसैन आदि उपस्थित थे।


