March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  सृष्टि इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस एंड रिसर्च सेंटर कोरबा में अंतर महाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 10 फरवरी को किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राचार्य विनीत रूऐल कुमार, उप प्राचार्य प्रतीक चान्दु, प्रंबधक गणेश शर्मा, खेल प्रशिक्षक बी.एल. रॉय तथा राहिल कृष्णन्न एवं समस्त महाविद्यालय के शिक्षकों का योगदान रहा।
अंतर महाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में कोरबा जिले के चार नर्सिंग महाविद्यालयों ने भाग लिया। ऑरियेंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग तथा सृष्टि इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस एंड रिसर्च सेंटर कोरबा के बीच फाइनल मैच खेला गया। सृष्टि इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस एंड रिसर्च सेंटर कोरबा महाविद्यालय विजेता रही। उपविजेता ऑरियेंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग रही। प्रतियोगिता में सृष्टि इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस एंड रिसर्च सेंटर कोरबा की बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी अंजुलता को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दोनों टीमों को पदक से सम्मानित किया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.