March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 


* कलिन्द्री अध्यक्ष, भोज कुमारी महासचिव
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  राजवाड़े कुर्मी समाज महिला प्रकोष्ठ शहरी ईकाई की बैठक सिंचाई कालोनी कोरबा स्थित इंजीनियर्स क्लब में अध्यक्षा श्रीमती श्यामलता राजवाड़े की अध्यक्षता में आयोजित हुई। 2024-25 सत्र के लिए सर्व सम्मति से चुनी गई अध्यक्ष श्रीमती कलिन्द्री राजवाड़े ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें श्रीमती भोज कुमारी को महासचिव बनाया गया। उपाध्यक्ष के रूप में उमा देवी, सावन देवी एवं संतोषी को मनोनित किया गया। गीतांजलि, माधुरी को सचिव, अंजू को सहसचिव बनाया गया। कोषाध्यक्ष का दायित्व राजकुमारी एवं उपकोषाध्यक्ष का दायित्व जानकी को दिया गया। कांता देवी एवं प्रीति राजवाड़े को प्रवक्ता बनाया गया है। निलिमा, सुग्रिता एवं गायत्री, राजकुमारी एवं कुसुम को प्रचार सचिव का दायित्व दिया गया। संगठन सचिव के रूप में प्रेमलता, रूपा, ऋतु, रोहित प्रभा को संगठन सचिव का दायित्व दिया गया है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सागर देवी, पुष्पलता, त्रिवेणी, माधुरी, गायत्री, सरोजनी, शशिकला, सहोद्रा, संगीता, देवकुमारी, श्यामता, मनटूटन, रामायण देवी, पुष्पा एवं नेहा राजवाड़े को शामिल किया गया है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मधुलता, श्यामलता, आशा देवी, अहिल्या बाई, दीप्ति, भगवती, जमुना, कृष्णा, लाजवंती सहित वरिष्ठ सदस्य एवं समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। कार्यक्रम को संबोधित करती हुई निवर्तमान अध्यक्ष श्रीमती श्यामलता राजवाड़े ने नवनिर्वचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी युवा जोश के साथ समाज की महिलाओं को आगे लाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और आशा करती हूं कि राजवाड़े समाज की महिलाएं भी सभी क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी, ताकि समाज आगे बढ़े।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.