कोरबा डीएवी पब्लिक स्कूल खरमोरा के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए कलेक्टर अजीत वसंत








त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा जिले के खरमोरा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में वर्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तद्उपरांत उन्होंने अपने उद्बोधन में बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की बधाई देते हुए अपने आशीर्वचनों से उन्हें प्रोत्साहित किया। स्कूल के होनहार बच्चों को पुरस्कार का भी वितरण किया और डीएवी पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह की प्रशंसा करी।





