गांव चलो घर चलो अभियान के तहत भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय पहुंचे ग्रामीणों से चर्चा करने हाराडुला मंडल*







त्रिनेत्र टाइम्स पटेल कांकेर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रम गांव चलो घर चलो अभियान के तहत भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय आज जिले के भाजपा हाराडुला मंडल में ग्रामीणों के घर पहुंचे। श्री साय ने गावँ में केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया तथा उनको केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही योजनाओं के अच्छे से क्रियान्वयन हो रहा है या नही इस के संबंध में बात भी की ।

श्री साय ने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने गरीबो के कल्याण के लिये अनेक योजनाएं चालू की है । भाजपा के कार्यकर्ताओं का ग्रामीणों के घर पहुंचने का उद्देश्य यह जानना है कि इन योजनाओं का लाभ सही ढंग से लोगो को मिल रहा है या नही साथ ही ये जानना भी है कि किन-किन योजनाओ की जानकारी लोगो तक पहुंची है और उसका क्रियान्वयन सुचारू रूप से हो रहा है या नही ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीणों के आर्थिक उत्थान के लिये अनेक प्रयत्न किए है। जिसका परिणाम भारत की आर्थिक तरक्की के रूप में आज हमे दिखाई दे रहा है। श्री साय ने जन धन, प्रधानमंत्री आवास, नल जल, शौचालय, आयुष्मान, प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा, उज्ज्वला सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से चर्चा भी की ।
श्री साय ने हाराडुला गांव के जनसंघ के वयोवृद्ध कार्यकर्ता गोवर्धन सिन्हा के घर पहुंच उन्हें शाल व श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया साथ ही उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी भी ली।
इस अवसर पर हाराडुला मंडल प्रभारी व भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौतम उइके, गावँ चलो अभियान के जिला संयोजक हीरा मरकाम, टेकेश्वर जैन, बिरचन्द कोर्राम, रघुनंदन साहू, परमानंद साहू, मनोज जैन, महेंद्र गावड़े, सुधराम सिन्हा, रामनारायण नेताम, हीरा सोनवानी, गंगा साहू, अनिता साहू, रामकुमार सिन्हा, यशवंत साहू, लता साहू, शंकर चक्रधारी, जनक मण्डावी सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।





