March 29, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के


त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  लायंस क्लब ऑफ कोरबा के तत्वााधान में दिनॉक 8 फरवरी 2024 दिन गुरूवार को रात्रि 8.00 बजे डी डी एम रोड स्थित हरिमंगलम् में एक ’’ सम्मान समारोह ’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन सभी पूर्व लायंस बंधुओं को आमंत्रित एवं सम्मानित किया जिन्होने अपने अपने कार्यकाल मे अध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कर अपने संस्था के स्थायी सेवा परियोजनाओं एवं सेवा गतिविधियों के द्वारा डिस्ट्रिक्ट के साथ साथ मल्टीपल एवं इंटरनेशनल स्तर पर लायंस क्लब का नाम रोशन किया।
इसी तारतम्य में अशोक मोदी को लायंस क्लब ऑफ कोरबा का प्रथम एम.जे.एफ. मेम्बर एवं पूर्व अध्यक्ष के सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शैलेष अग्रवाल, पूर्व गवर्नर जयप्रकाश, अध्यक्ष मीना सिंह एवं श्री श्रीकांत बुधिया सहित बड़ी संख्या में लायंस क्लब ऑफ कोरबा के पदाधिकारीगण और सदस्यगण की गरिमामय उपस्थिति थी।
मोदी जी ने उक्त अवसर पर उपस्थित समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया एवं बताया कि लायंस क्लब के द्वारा अनेको क्षेत्र में सेवा कार्य किये जाते है एवं यह संस्था सेवा कार्य में अग्रणीय है एवं इस संस्था के माध्यम से किये जाने वाले सेवा कार्यो से समाज को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सदैव लाभ होता है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.