October 31, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

गृह ग्राम भेंडरा पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया, जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को किया याद

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 31 अक्टूबर को बालोद जिले के ग्राम भेंडरा पहुंचकर अहिवारा के दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर अंतिम यात्रा में शामिल होते हुए नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

 

मुख्यमंत्री साय ने उनके निधन को क्षेत्र की जनता और अपने लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनका सरल व्यक्तित्व, आत्मीय व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.