बाबूलाल अग्रवाल को मिला ‘महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026’, अशोक मोदी ने बताया पूरे अग्रवाल समाज के लिए गौरव का क्षण
1 min read
सामाजिक समरसता और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान का मिला राज्य स्तरीय सम्मान, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। समाजसेवा, सामाजिक एकता और जनकल्याण के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले बाबूलाल अग्रवाल का चयन छत्तीसगढ़ शासन के प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय अलंकरण ‘महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026’ के लिए किया गया है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन अशोक मोदी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी ओर से तथा संगठन के समस्त सदस्यों की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अशोक मोदी ने कहा कि बाबूलाल अग्रवाल का व्यक्तित्व सेवाभाव, समर्पण और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचायक है। उन्होंने लंबे समय से समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए निःस्वार्थ भाव से सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। उनकी सेवाएं केवल अग्रवाल समाज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सर्वसमाज में आपसी सद्भाव, सामाजिक एकता और समरसता को मजबूत बनाने की दिशा में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के वर्षों के समर्पण और समाजसेवा को जब शासन स्तर पर सम्मान मिलता है, तो यह केवल उस व्यक्ति की उपलब्धि नहीं होती, बल्कि उससे जुड़े पूरे समाज और संगठन के लिए गौरव का विषय बन जाता है। बाबूलाल अग्रवाल को मिला यह सम्मान उनकी सेवा भावना, निरंतर सक्रियता और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है।
अशोक मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि बाबूलाल अग्रवाल भविष्य में भी इसी निष्ठा और सेवाभाव के साथ सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाते रहेंगे तथा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। उन्होंने कहा कि ‘महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026’ से उनका चयन संपूर्ण अग्रवाल समाज के लिए हर्ष, गर्व और गौरव का अवसर है।
